फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अशोक दोबारा बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Fri, 01 May 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में मौजूद कार्यकारिणी के पदा​धिकारी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा खीरी का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार कोली, विशिष्ट अतिथि मंडलीय सचिव राजेश पाण्डेय और सहायक नियंत्रक (विधिक माप विज्ञान) मनोज कुमार की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मंत्री अनिल कुमार ने संगठन की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जबकि कोषाध्यक्ष प्रसून श्रीवास्तव ने आय-व्यय का ब्यौरा सदन के सामने रखा। संगठन के प्रवक्ता सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि अधिवेशन की द्वितीय पाली में प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेश पाण्डेय के निर्देशन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी एमयू अंसारी और एके शर्मा ने पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई।

इस दौरान सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। साथ ही उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार कनौजिया को अध्यक्ष, विनीत कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार मंत्री, आशीष कुमार निरंकारी संगठन मंत्री, सर्वेश कुमार संयुक्त मंत्री, प्रसून श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और शेषनाथ यादव सम्प्रेक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें