फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बेटी घायल

Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़- स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
धौरहरा (खीरी)। ढखेरवा-सिसैया मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा कस्बे के विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अनवर अली (40), उनकी पत्नी जैतुननिशा (35) और पुत्री सादरीन (12) निवासी ग्राम सुजौली, जनपद बहराइच घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें