फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 12 हजार एचपीवी वैक्सीन पहुंचीं

Thu, 12 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जिले में सिंगल डोज ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालय से होगी। इसके लिए शासन से 12 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी सीएचसी के अधीक्षकों, बीपीएम और बीसीपीएम को प्रशिक्षण दिया गया। टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक और निशुल्क होगा। टीकाकरण से पहले माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी।
उन्होंने बताया कि यू-विन पोर्टल पर अभिभावक स्वयं पंजीकरण कर डिजिटल सहमति दे सकते हैं। यदि इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो लिखित सहमति ली जाएगी और बाद में पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। आयु सत्यापन के लिए पहचानपत्र जरूरी होगा और टीकाकरण प्रमाणपत्र यू-विन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें