फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर सोमवार की रात हुआ हादसा
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर नकहा चौकी क्षेत्र में लकेसर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। 
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव सकेथू निवासी 18 वर्षीय सुशील कुमार सोमवार को बाइक से लखीमपुर आया था। जिसके बाद रात करीब नौ बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव सकेथू निवासी गोविंद और अनुज वर्मा भी सवार थे। रास्ते में लकेसर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुशील ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे सुशील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गोविंद और अनुज घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें