फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा और भाजपा ने युवाओं और किसानों को छला’

Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर-खीरी
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्वमंत्री जितिन प्रसाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सपा, भाजपा और बसपा ने जनता के साथ छलावा किया है। जनता को उम्मीद थी कि सपा, भाजपा की सरकारें रोजगार देगी और किसानों की माली हालत में सुधार करेंगी लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नही मिल पा रही हैं। जितिन प्रसाद मोहम्मदी कस्बे में होली मिलन समारोह और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। 
पूर्व केद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि चुनाव के समय सपा, भाजपा और बसपा जनता के बीच जाकर बड़े-बड़े दावे करती है नौजवान बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कहती है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य देने की बात कहती है। कानून व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया जाता है। चुनाव के बाद जब इनकी सरकार प्रदेश या देश मेें बन जाती है तो यह राजनीतिक दल अपने किए गए वादे भूल जाते है और सत्ता सुख में चूर हो जाते है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को जनता के बीच किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। लोकतंत्र की निष्ठा और पवित्रता इसी से कायम होती है। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जो वादे करती है वह वादा सरकार बनने के बाद उसे पूरा करती है। जितिन प्रसाद ने आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जनता के बीच जाएं और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यो का प्रचार-प्रसार करे। कांग्रेस पार्टी में सदैव जनता और देश के हित में कार्य किया है यहां के लोग कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यो से भली भांति परिचित है। 
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बरबर रोड स्थित पार्क रॉयल मेरिज लॉन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ बरबर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा, अवधेश दीक्षित, अनुज पांडेय, सुरेश त्रिवेदी, रईस अहमद, अजीज अहमद सिद्दीकी, सुशील शुक्ला, नत्थू खां, सत्यबन्धु गौड़, अनूप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें