फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार ग्रामीण की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह से बृहस्पतिवार देर शाम घर लौट रहे मोटर साइकिल सवार ग्रामीण की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को रामापुर के समीप पकड़ लिया। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांव गोल्हापुर मजरा छाउछ निवासी कृपाराम (56) पुत्र मेवालाल अपनी मोटर साइकिल से बृहस्पतिवार शाम गोला रोड स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम वह घर वापसी कर रहे थे। पंडित दीनदयाल चौराहे के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कृपाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें