पलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
पलियाकलां। पुलिस ने 41 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ बाइक सवार मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है।
23 अक्तूबर की भोर करीब तीन बजे निर्वाना होटल से आगे, बिली अर्जुन सिंह बोर्ड से पहले दाहिने कच्चे रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान वहां से गुजर रहे संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 41 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपी की पहचान मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला निवासी मोहल्ला किसान द्वितीय, कस्बा पलिया के रूप में हुई है। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पलिया कोतवाली में एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया है। बाइक को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आवश्यक लिखापढ़ी पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद