फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 30 Apr 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।स्रोत :- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र की फत्तेपुर पुलिस चौकी अंतर्गत फत्तेपुर-कल्लुआ मोती मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक आगे चल रही बैलगाड़ी से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम सेमरा ग्रंट निवासी अमित (18) पुत्र जगदीश अपने साथी दीपू (32) निवासी धर्मपुर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे और बाइक दीपू चला रहा था।
विज्ञापन

फत्तेपुर-कल्लुआ मोती मार्ग पर खानपुर के पास आगे जा रही गन्ना भरी बैलगाड़ी में पीछे से बाइक टकरा गई, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें