भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर तीन बाइक सवार युवक खड़े हुए ट्रैक्टर के थ्रेसर में घुसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया। अन्य दोनों के पैर टूट गए। मौके पर मौजूद पिकेट पुलिस ने सभी को इलाज के लिए 112 एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया।
थाना हैदराबाद के गांव रामपुर निवासी त्रिभुवन (18) और आकाश (15) अपने साले सौरभ (25) निवासी धर्मापुर थाना नीमगांव को छोड़ने जा रहा था। भीखमपुर कस्बे के पास पहुंचते ही पुलिस पिकेट के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर थ्रेसर में तीनों बाइक सवार घुस गए। हादसे में बाइक चालक सौरभ का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि त्रिभुवन और आकाश के पैर टूट गए। बाइक सवार सभी युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर मौजूद मितौली पुलिस पिकेट ने सभी को इलाज के लिए 112 से सीएचसी मितौली भेजा है। संवाद