फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लंबी दूरी पर राहत, स्थानीय मार्गों पर यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
निघासन मार्ग पर दौड़ता डग्गामार वाहन। - फोटो : शहर के रेलवे रोड ​स्थित एक दुकान पर टाेकरी में रखीं गुजियां।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली अपने परिवार के साथ मनाने के लिए लोग घर लौटने लगे हैं। दिल्ली, हरिद्वार, रुद्रपुर, नोयडा, गाजियाबाद आदि जगहों से लोग लखीमपुर तक तो आसानी पहुंच जा रहे है, लेकिन गांवों व कस्बों में अपने घर तक पहुंचने में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गोला डिपो के पास 99 निगम की और 28 अनुबंधित बसें हैं। इसमें 30 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। इसके अलावा लखीमपुर डिपो से कई बसें दिल्ली, कौशाम्बी के लिए चलाई जा रहीं हैं। इसके अलावा हरिद्वार के लिए पांच, कानपुर के लिए 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। अयोध्या, अलीगढ़ आदि रूट पर भी बसें चलाई जा रहीं हैं। यहां बता दें कि जिले में ट्रेनों के रूट और संख्या निर्धारित होने से अधिकांश लोग रोडवेज बसों से ही आ रहे हैं, लेकिन उनको अपने घर पहुंचने में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

फूलबेहड़ मार्ग पर सरकारी और न ही कोई निजी बस
सबसे बड़ी समस्या फूलबेहड़ मार्ग पर हैं। यह एक ऐसा मार्ग है जहां न तो सरकारी बस है न ही प्राइवेट। इस मार्ग पर सफर सिर्फ डग्गामार वाहनों से तय होता है, जबकि इस क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में परदेश में रहते हैं। इन दिनों उनकी घरों को वापसी हो रही है, मजबूरी में उन्हें डग्गामार वाहनों से ही अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। वहीं मैगलगंज, निघासन सहित कई अन्य रूट प्राइवेट बसों के कब्जे में हैं।
विज्ञापन






लखनऊ से आने वाली ट्रेनों के समय बसों में बढ़ी भीड़


मैलानी। होली से पहले लखनऊ से यहां आने वाली ट्रेनों के समय पलिया की ओर जाने वाली निजी बसों में पहले की अपेक्षा भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को भीड़ के चलते बस में सवार होने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।



लखनऊ की ओर से ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11:25 बजे, ट्रेन नंबर 55088 डालीगंज-मैलानी पूर्वाह्न 11:45 बजे, ट्रेन नंबर 55086 गोमती नगर-पीलीभीत पैसेंजर दोपहर 12:30 बजे और ट्रेन नंबर 55084 अपराह्न 1:15 बजे यहां पहुंचती हैं। इन ट्रेनों से भीरा, पलिया, संपूर्णानगर, खजुरिया आदि जगहों के तमाम यात्री अमूमन आते-जाते हैं। होली निकट होने की वजह से मंगलवार को इन ट्रेनों के समय पलिया, संपूर्णानगर आदि जगहों को जाने वाली निजी बसों में रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखाई दी। ट्रेन से उतरकर बस पकड़ने के लिए भीड़ के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। संवाद

निघासन मार्ग पर दौड़ता डग्गामार वाहन।- फोटो : शहर के रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर टाेकरी में रखीं गुजियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें