फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

Sat, 24 Jan 2026 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में बम्हनपुर कस्बे के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पलिया थाना क्षेत्र के पटिहन गांव निवासी अमन और रविंद्र बाइक से घर से खैरटिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें