फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा रोड पर बाइक और कार की टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
पलिया की दुधवा रोड पर दुर्घटना के बाद रोड पर पड़ी बाइक। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सड़क पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया।
विज्ञापन

सूंड़ा चौराहा निवासी हरिशंकर गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र अभय गुप्ता बाइक से पलिया किसी काम से आया था। उसके साथ 19 वर्षीय अंशिका गुप्ता भी थी। दोनों पलिया-दुधवा रोड पर पहुंचे थे तभी गुरुकुल एकेडमी स्कूल के सामने साइड से निकली कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद

जर्जर रोड के गड्ढ़ों में गिरी साइकिल, बालक घायल
मझगईं। जर्जर सड़क पर गड्ढ़ों में साइकिल से गिरकर एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज लखीमपुर में कराया गया है।
नौगवां कस्बा से त्रिलोकपुर तक जाने वाली रोड काफी जर्जर हो गई है। इसपर अनगिनत गड्ढ़े हो गए हैं जिसमें आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी में गंगापुरवा निवासी नीरज चौरसिया का आठ वर्षीय पुत्र आदित्य नौगवां अपने पिता को खाना देने गया था। वहां से वापस आते समय गड्ढ़ों में उसकी साइकिल फंस गई और साधन सहकारी समिति के सामने वह गिर गया। जिससे उसका हाथ दो जगह से टूट गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर लखीमपुर गए जहां उसका इलाज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें