लखीमपुर खीरी। एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में तैनात 23 दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। इसमें पुलिस लाइन में तैनात 18 दरोगा को भी चौकी और थानों पर भेजा गया है। वहीं, लापरवाही मिलने पर बिजुआ चौकी प्रभारी बृजेश कुमार को निलंबित किया गया है।
पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार मिश्रा को औरंगाबाद चौकी से थाना सम्पूर्णानगर, लाइंस से बालेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी सुंदरवल, रमेश सिंह सेंगर को चौकी प्रभारी बिजुआ, जयकृष्ण तिवारी को चौकी प्रभारी कस्ता, मोहम्मद खालिद को चौकी प्रभारी अलीगंज, दीपक तिवारी को चौकी प्रभारी पड़रियातुला, थाना धौरहरा से पुष्कर वर्मा को चौकी प्रभारी कफ़ारा, थाना मैलानी से योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी टेढ़वा, थाना मोहम्मदी से मुईन अहमद खान को चौकी प्रभारी कस्बा मोहम्मदी के पद पर भेजा गया है।
एसआई गौरव को थाना गोला से थाना मझगई दीनानाथ लाइंस से थाना फूलबेहड़ करुणेश चंद शुक्ला को थाना उचौलिया, मोहित कुमार को थाना सिंगाही, मुकेश राणा को थाना फ़रधान, राज बहादुर को एसएसआई थाना खीरी भेजा गया है। लाइंस से ही एसआई तेज प्रताप सिंह, जीत लाल सरोज, ज्ञानेंद्र कुमार, मोहित पुंडीर को आईजीआरएस सेल में भेजा गया है। एसआई तनवीर अहमद को साइबर थाना भेजा गया है।