फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजुआ में छात्रों के परीक्षा से वंचित होने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए

Thu, 19 Feb 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। जानकी देवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा से 12 छात्र-छात्राओं के वंचित होने के मामले में डीआईओएस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है। उनकी जगह राजकीय विद्यालय के एक शिक्षक को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि फीस जमा होने और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद छात्रों का बोर्ड में पंजीकरण नहीं हुआ, जिससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 12 विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। छात्र-छात्राएं पिछले तीन दिनों से प्रवेश पत्र लेने के लिए विद्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें टाल दिया गया।
मंगलवार शाम दर्जनों विद्यार्थी और अभिभावक विद्यालय गेट पर एकत्र हो गए, फिर भी प्रवेश पत्र नहीं मिले। सूचना मिलने पर नोडल अधिकारी संदीप सिंह ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। पड़ताल में सामने आया कि संबंधित छात्रों का बोर्ड में पंजीकरण ही नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पहली पाली की परीक्षा शुरू होने पर जब छात्र दोबारा प्रवेश पत्र लेने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनका नाम बोर्ड सूची में नहीं है। इसके बाद कॉलेज गेट से लेकर पुलिस चौकी तक हंगामा हुआ और छात्रों ने धरना भी दिया।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मामले की जांच एसडीएम और बीईओ द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा से वंचित विद्यार्थी:
अंकित कुमार (कक्षा-10, बिजुआ), अमन कुमार (कक्षा-10, नौसरजोगी), अभिषेक कुमार (कक्षा-10, नौसरजोगी), पवन कुमार सिंह (कक्षा-10, महूटांडा), अतुल कुमार (कक्षा-10, सिमरिया), प्रियंका देवी (कक्षा-10, नौसरजोगी), शीतल (कक्षा-10, अमिरतापुर), शिवम कुमार (कक्षा-12, नौरंगाबाद), विकास कुमार (कक्षा-12, संपूर्णानगर), सुधा देवी (कक्षा-12), रेशमा देवी (कक्षा-12) और नंदिनी पाल (कक्षा-12, गडरियनपुरवा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें