पलियाकला। समाजसेवी संस्था यथार्थ सेवा समिति का 11वां वार्षिकोत्सव व तीज महोत्सव में भावना मोहित गुप्ता को तीज क्वीन का खिताब मिला।
अध्यक्ष बीना गुप्ता व महामंत्री दीपशिखा गुप्ता के निर्देशन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम न्यायिक आरती यादव व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने किया। गणेश वंदना के साथ ही अभिलाषा, गरिमा, संगीता, अलका, उर्मिला, भावना, निक्की व पुष्पा द्वारा ग्रुप डांस कर सभी का मनमोह लिया।
शाइनी गुप्ता ने अपने सिर पर रखी मटकी पर आग जलाकर बहुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गोल्डन फ्लावर स्कूल की छात्राओं ने पंजाब की संस्कृति दर्शाते हुए भांगड़ा, गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किए। तीज महोत्सव को लेकर तीज क्वीन का भी चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपशिखा गुप्ता व डाॅ दीपिका गुप्ता ने किया।
इस दौरान समिति की संरक्षिका हरदीप कौर मांगट, न्यायिक जज इश्तिा गुप्ता, डाॅ. शिल्पी श्रीवास्तव, सावी चौहान, डाॅ. नीतू वर्मा, डाॅ. नूपुर पांडेय, गीतांजलि अग्रवाल, वर्षा गर्ग, दीपाली आनंद, नीरू गुप्ता, रेखा जासवाल, पूर्णिमा जायसवाल, मोना मल्होत्रा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।