पुरस्कृत हुईं मेहंदी प्रतियोगिता की प्रतिभागी। स्रोत सोशल मीडिया
तिकुनिया। विद्या भारती से संचालित मां भगवती सरस्वती इंटर काॅलेज में हरियाली तीज पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता में शुक्रवार को विजेता पुरस्कृत किए गए। इसमें रोजी प्रथम, वजीहा द्वितीय और मांसिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पंकज मिश्र व प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने संबोधित किया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिका रीता की निगरानी में हुआ। कार्यक्रम में संतोष मिश्र, अजय गर्ग टीटू, कृष्णा सिंह बाबू, पीएन पांडे, संदीप यादव, धर्मेंद्र कुमार, रोशनी, सरोजनी, मालती सहित सभी लोग मौजूद रहे। संवाद