फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: मंच पर मेधावियों को मिला सम्मान, चेहरों पर मुस्कान और आंखों में सपने

Wed, 27 May 2026 08:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर शहर के होटल एलीट इन में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान किया गया। गले में मेडल और हाथ में प्रशस्ति पत्र के साथ बच्चों के चेहरों पर उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में सीबीएसई और आईसीएसई के हाईस्कूल व इंटर के छात्रों को सम्मानित किया गया। करीब 11 बजे डीएम और एसपी पहुंचे तो बच्चों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाया गया। डीएम व एसपी ने सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटर के जिला टॉपरों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद एक के बाद एक कुल 14 विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया।

दूसरा चरण दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम के अतिथि एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने अपने संबोधन से छात्राओं में जोश भर दिया। दूसरे चरण में यूपी बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलम्पियाड के जिला टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने बच्चों दी बधाई 
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा दायक है। कार्यक्रम में आए शिक्षकों व बच्चों को बधाई देते हुए डीएम ने कहा कि जो बच्चे हमारे सामने बैठे हैं, वह रुकेंगे नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढेंगे। बच्चों को अलख जगानी हैं।

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : संवाद
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देती है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि इस वर्ष परीक्षा में जो प्रतिभाएं सामने आई हैं, उनको अमर उजाला परिवार ने सम्मान देने का काम किया है। अमर उजाला का यह प्रयास काफी सराहनीय है। एडीएम ने अमर उजाला से आशा कि है कि यह जो प्रतिभा सम्मान किया जा रहा, आगे भी इस तरह से करतें रहेंगे। इस नई सोच से प्रतिभाओं को सम्मान मिलता रहेगा। एडीएम ने बच्चों से कहा एजुकेशन, प्रशासन या अन्य किसी भी विधा में जाना चाहते हैं, उसको ही चुने और उस दिशा में आगे बढ़े आपको वह सफलता जरूर मिलेगी।

सहायक पुलिस अधीक्षक विवके तिवारी ने कहा कि किसी भी फील्ड में जाने की इच्छा हो तो उसी में अपना पूरा समय देना चाहिए। फिर चाहे डॉक्टर, पुलिस, आईएएस, पीसीएस शामिल हो। पढ़ाई में लग्न और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अगर तैयारी की जाए तो निश्चित तौर पर नए आयाम हासिल किए जा सकते हैं।

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : संवाद
कार्यक्रम के अंत में प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के संबोधन को सुनकर बच्चों में खूब उत्साह देखने को मिला। डॉ. कौशलेंद्र ने कहा कि आपको जिस भी विषय से डर लगता है, उसको अपनी प्रेमी या प्रेमिका की तरह प्यार करों, उसमें डूब जाओ, फिर देखना डर खुद खत्म हो जाएगा। साथ ही प्रवर्तन अधिकारी ने मंच से घोषणा की कोई भी गरीब बच्चा जो वास्तव में पढ़ना चाहता है, चुपचाप उसका नाम दे दो, पढ़ाई का पूरा खर्च वह करेंगे। इस बात से पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। प्रवर्तन अधिकारी का संबोधन इतना अच्छा लगा कि बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने को आतुर हो गए।

कार्यक्रम में इन अधिकारियों की रही मौजूदगीडीएम अंजनि कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. हेमंत पाल प्राचार्य वाईडीसी, खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय, पीटीओ डॉ. कौशलेंद्र कुमार।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
मुख्य सहयोगी फ्यूचर यूनीवर्सिटी, बरेली, सहयोगी में एबलान पब्लिक स्कूल निघासन, विवेकानंद एकेडमी भीरा, नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज महेवागंज, चिल्ड्रंस एकेडमी, गोला गोकर्णनाथ, चिल्ड्रंस एकेडमी लखीमपुर खीरी, ग्रीन फील्ड एकेडमी एंड ग्रुप ऑफ स्कूल्स, अजमानी पब्लिक स्कूल, गोला पब्लिक इंटर कॉलेज, श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया, विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी, इंडियन एकेडमी पलियाकलां, हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल, गुरूकुल एकेडमी पलियाकला, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई लखीमपुर शामिल रहे।

इनका हुआ सम्मान
नवभारत पब्लिक स्कूल महेवागंज के एकेडमिक डायरेक्टर जसप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्रा, चिल्ड्रेन एकेडमी गोला वंदना मिश्रा, विवेकानन्द एकेडमी भीरा से अमनदीप सिंह, एबलान पब्लिक स्कूल निघासन से मीनाक्षी कश्यप, चिल्ड्रेन एकेडमी लखीमपुर खीरी से प्रधानाचार्य प्रेरणा, ग्रीन फील्ड एकेडमी से कोआर्डीनेटर प्रीति मिश्रा, श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया से प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल महेवागंज अशफी खान, गुरुकुल एकेडमी पलियाकलां प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी से प्रधानाचार्य नितिन श्रीवास्तव, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई से श्रवण कुमार अवस्थी, अजमानी पब्लिक स्कूल लखीमपुर प्रबंधक गुरुजीत कौर अजमानी, गोला पब्लिक इंटर कॉलेज उपप्रबधंक इसरार खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें