फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने तहसील पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने तहसील पहुंचकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम स्टेनो को दिया। इसमें किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों द्वारा दिसंबर में आंदोलन किया गया था। इसमें 31 दिसंबर तक 85 करोड़ रुपया और बाकी का शेष बकाया 31 जनवरी 2022 तक देने का वादा किया गया था। लेकिन मिल शुरू होने के बाद ही मिल प्रबंधन द्वारा चीनी मिल से बाहर भेजी जा रही है जबकि भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन में छह जनवरी तक किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान किए जाने, जब तक किसानों का भुगतान न हो तब तक मिल द्वारा चीनी बाहर न भेजे जाने की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर सात जनवरी को तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह बल्ली, गुरुप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, गुरजीत सिंह, तरसेम सिंह समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें