फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भानपुर वारियर्स और पड़रिया पैंथर्स ने जीते क्रिकेट मैच

Fri, 22 May 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भानपुर टीम को सम्मानित करते आयोजक मंडल के लोग। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। श्रीलक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-दो में बृहस्पतिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भानपुर वारियर्स और पड़रिया पैंथर्स ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में भानपुर वारियर्स ने द ट्रेप इलेवन को 52 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भानपुर ने 12 ओवर में नौ विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में द ट्रेप इलेवन की टीम 50 रन ही बना सकी। शिवांग ने 25 रन बनाने के साथ दो विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरे मुकाबले में पड़रिया पैंथर्स ने सतगुरु टाइटंस को 36 रन से हराया। पड़रिया पैंथर्स ने 12 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में सतगुरु टाइटंस सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। फैजल ने 22 रन बनाने के साथ चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

यूएस बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी मालपुर के मालिक सतीश मिश्र और आशीष अवस्थी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्याम खन्ना, पंकज वाजपेयी, अखिलेश चौरसिया, मुकेश राज, नीरज जायसवाल, नसीम खान, आकिब अंसारी, शिववीर सिंह, पिंटू यादव और सूरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें