फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किराना की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 22 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। गांव चुरईपुरवा चौराहे पर किराने की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी पंकज राठौर चुरईपुरवा चौराहे पर प्रधान रामप्रसाद की दुकान किराये पर लेकर नितीश किराना स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह वह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब नौ बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन

पंकज साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सामान जल चुका था। गांव और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। दुकानदार के अनुसार, दुकान में तीन से चार लाख रुपये का सामान भरा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें