फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज : सुबह रहा सन्नाटा, दोपहर बाद बढ़े यात्री

विज्ञापन
गोला में बस का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
सुबह में सवारियां बैठाने के लिए आपस में ही उलझते रहे परिचालक, खाली गईं बसें
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भैयादूज के बाद उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डिपो प्रशासन ने चाक चौबंद तैयारी की थी, लेकिन त्योहार के अगले दिन रविवार होने के कारण रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर तक सन्नाटा रहा। आलम यह रहा कि मुसाफिरों को अपनी बस में बैठाने के लिए परिचालक आपस में ही उलझते रहे। हालांकि दोपहर बाद लोगों ने निकलना शुरू किया। इससे बस अड्डे से लेकर बसों में रौनक दिखी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने दिवाली मनाने के लिए घर आने और बाद में वापस जाने वालों को बेहतर यात्रा सुविधा देने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इस पर लखीमपुर और गोला डिपो की अधिकतर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए थे। डिपो प्रशासन को उम्मीद थी कि भैया दूज वाले दिन सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। मगर, त्योहार के अगले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण शनिवार दोपहर तक रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा रहा। हालांकि दोपहर बाद बस और बस अड्डे पर यात्रियों का आना जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें