लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत एवं युवराज दत्त महाविद्यालय की ओर से शहीदी दिवस पर संगोष्ठी, स्वच्छता श्रमदान और पदयात्रा का आयोजन कर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने कहा कि भगत सिंह के ‘बम दर्शन’ की चर्चा तो बहुत होती है, लेकिन उसके वास्तविक निहितार्थ को समझना जरूरी है।
प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने विद्यार्थियों से भगत सिंह के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रचित कुमार ने शहीद भगत सिंह द्वारा अपने भाई को लिखे पत्र का भावपूर्ण वाचन किया।
छात्रा अनुष्का वर्मा ने भगत सिंह के जीवन और विचारों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया। प्रोफेसर नूतन सिंह ने कहा कि उनके आदर्श आज की युवा पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक हैं, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह ने उनके सिद्धांतों के प्रति अडिगता को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान संजय कुमार, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. सतेंद्र पाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र यादव, डॉ. श्वेतांक भारद्वाज, डॉ. अजय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विराट कवि सम्मेलन में बही साहित्य की धार
धौरहरा। अमर बलिदानी स्मृति दिवस पर सोमवार रात ईसानगर में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं से साहित्य के विविध रंग बिखेरे। प्रसिद्ध गीतकार ज्ञानप्रकाश आकुल ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरीं, जबकि राष्ट्रीय कवि गौरव चौहान ने वीर रस की कविताओं से श्रोताओं में जोश भर दिया।
शृंगार रस के कवि नवल सुधांशु की ‘मानसरोवर तट पर बैठा गीत’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। हास्य कवि विकास बौखल ने अपने खास अंदाज में श्रोताओं को हंसाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। इसके अलावा रामकिशोर तिवारी (ओज), कनक तिवारी, प्रख्यात मिश्र, कृति श्रीवास्तव और शशांक पांडे समेत अन्य कवियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा और विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर रवि प्रताप मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. रमारमण मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव अवस्थी ‘लालू भैया’, शुभम मिश्र ‘राधे’, अनिल गुप्ता, गोपालशंकर अवस्थी, श्रीकांत मिश्र, मिथिलेश मिश्र, शिवशंकर मिश्र और वरुण शुक्ल सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। संवाद
पदयात्रा निकालते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : आयोजक
पदयात्रा निकालते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : आयोजक