फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिर्लिंग के लिए निकली शोभायात्रा

Thu, 30 Apr 2015 12:29 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर में नव निर्मित देवालय में बारह ज्योतिर्लिंग, देव प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। 30 अप्रैल को ज्योतिर्लिंग की स्थापना के बाद भंडारा होगा।
विज्ञापन


देवस्थल से शोभायात्रा को भगवाध्वज देकर युवाचार्य ज्ञानानंद तीर्थ और नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवाध्वज के साथ चल रहे थे। उसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भजन कीर्तन मंडली, बारह ज्योतिर्लिंग, श्री शिव पार्वती परिवार, मां सरस्वती, श्री सूर्यदेव की प्रतिमाओं की झांकियां चल रही थीं।

श्रद्धालु महिलाएं भक्ति गीत गाती हुई शोभायात्रा के साथ पैदल चल रही थीं। शोभायात्रा मोहम्मदी मार्ग, अलीगंज रोड, मिल बाईपास होते हुए नगर के पौराणिक मंदिरों पर पूजा-अर्चना के बाद पुन: कंजा देवस्थान पहुंची। इस दौरान लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ युवाचार्य भानपुरा पीठ मध्य प्रदेश, स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती, यजमान राजेश गुप्ता, अवधेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सुरेश शर्मा, आत्मप्रकाश गुप्ता, विजय वर्मा, सुशील गिरि, पारस प्रसाद मिश्र, राजेश तिवारी, रजनीश गुप्ता, उमेश मिश्र, श्यामकिशोर अवस्थी, अजय तिवारी, नीलम जायसवाल, सुधा गुप्ता आदि सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें