उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा ने कैंडिल मार्च निकालकर भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना जताई। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व तय कार्यक्रम के मुताबिक कैंडिल मार्च के बाद डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाना था लेकिन भूकंप त्रासदी के कारण केवल कैंडिल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि सभा की।
राज्य कर्मचारी शहर की प्रमुख सड़कों से कैंडिल मार्च निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा की। भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताकर मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में भी शोकसभा हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने की और संचालन राम कुमार यादव ने किया।
इस मौके पर सुखराज सिंह, मुकुल वर्मा, महेश सिंह, योगेश चंद्र तिवारी, रामकृष्ण, रामनरेश राठौर, मनोज श्रीवास्तव, सुधांशु मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, प्रदीप शुक्ला, राजेश गुप्ता, कमाल अहमद, अजय वाजपेयी आदि ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।