फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं होने पर हटाए गए बेहजम के बीडीओ

Sun, 28 Sep 2025 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिजिटल क्राॅप सर्वे की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में शामिल न होना बेहजम के खंड विकास अधिकारी को भारी पड़ गया। डीएम ने बेहजम ब्लाॅक के खंड विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी को वहां से हटाकर जिला मुख्यालय अटैच कर दिया। उनकी जगह पीडी सोभनाथ चौरसिया को बेहजम बीडीओ का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन

डिजिटल क्राॅप सर्वे की प्रगति जानने के लिए शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की। इसमें सभी खंड विकास अधिकारी जुड़े। डीएम ने एक-एक बीडीओ से डिजिटल क्राॅप सर्वे की प्रगति जानी, जब बेहजम बीडीओ का नाम पुकारा तो उनकी जगह पर एडीओ बेहजम जुड़े मिले। इस पर डीएम भड़क गईं और उन्होंने बीडीओ बेहजम को डीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
डिजिटल क्राॅप सर्वे में जिला 67वें नंबर पर है, जबकि अधिकारियों को डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना है। इसके लिए पंचायत सहायकों के साथ निजी कर्मी भी लगाए गए हैं, लेकिन प्रगति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एडीएम नरेंद्र कुमार ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, कृषि अधिकारियों, डीपीआरओ के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर तेजी दिखाने का निर्देश दिए थे। इधर, शनिवार को परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया बेहजम ब्लाॅक पहुंचे और कार्यभार संभाला। मौजूदा समय में सीडीओ अभिषेक कुमार अवकाश हैं, जिनका चार्ज भी पीडी सोभनाथ चौरसिया के ही पास है। इन दिनों पीडी के पास खुद का काम होने के साथ ही सीडीओ व बेहजम ब्लाॅक का भी चार्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें