फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग को प्रदेश की रैकिंग में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में निर्धारित कार्यक्रमों का मानकों के हिसाब से अनुपालन कराने के मामले में दिसंबर 2020 में जनपद को तीसरा स्थान मिला है। विभाग ने विद्यालयों की जांच समेत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग सात पैरामीटर (सूचकांक) निर्धारित किए थे, जिसका अनुपालन कराने में जनपद को 86 प्रतिशत अंक मिले हैं। पहले स्थान पर रहे वाराणसी ने 104 प्रतिशत और दूसरे स्थान पर कौशांबी ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) द्वारा स्कूल जाकर सहयोगात्मक निरीक्षण करने में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। बीईओ द्वारा विद्यालयों में मासिक निरीक्षण करने में 104 प्रतिशत, सभी शिक्षक संकुलों को प्रेरणा एप पर रजिस्टर्ड करने में 100 प्रतिशत, शिक्षक संकुलों की मासिक बैठक करने में 61 प्रतिशत, बीईओ द्वारा बैठकें कराने में 113 प्रतिशत, पांच शिक्षक संकुल बैठक कराने में 120 प्रतिशत और ब्लॉक टास्क फोर्स द्वारा निरीक्षण करने में सात प्रतिशत अंक मिले हैं। बीएसए ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का गठन हाल में ही किया गया है, इसलिए पूरे प्रदेश में इसका औसत 10 प्रतिशत रहा है। वहीं जिन कार्यों में लक्ष्य से अधिक काम हुआ, तो उनमें 100 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुए है। जैसे बीईओ द्वारा निर्धारित 40 से अधिक निरीक्षण किए गए, जिससे 104 प्रतिशत अंक मिले। उन्होंने बताया कि शिक्षक समेत सभी अधिकारियों ने जिम्मेदारी से काम किया है, जिससे ऐसे परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि जनवरी में प्रदेश की रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सभी शिक्षकों और अधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें