फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बूम लॉक में फंसा रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बूम लॉक में फंस गया। इससे करीब दो घंटे तक राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर का अलीगंज मार्ग अत्यंत व्यस्त रहता है। इसी मार्ग पर रेलवे की 57 नंबर क्रॉसिंग लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसका बैरियर अक्सर बूम लॉक में फंस जाता है। इसके कारण राहगीरों को बेवजह घंटों परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर ट्रेन पास होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बूम लॉक में फंस गया। काफी जद्दोजहद के बाद कर्मचारियों ने लॉक खोलकर बैरियर को निकाला तब जाकर आवागमन सुचारु हो पाया। इसके चलते रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों ओर करीब दो घंटे तक राहगीर फंसे रहे। स्टेशन अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि कभी-कभार लॉक में दिक्कत आ जाती है। यह तकनीकी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें