फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरम बाबा स्थान का 89.70 लाख से होगा सुंदरीकरण

Wed, 26 Aug 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मुन्नूगंज वार्ड नंबर 21 के भुसौरिया मार्ग स्थित बरम बाबा स्थान का वंदन योजना के तहत 89.70 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है। यहां सत्संग भवन, बैठने के लिए बेंच, आकर्षक लाइटिंग, इंटरलॉकिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
स्थान पर विशाल बरगद और पीपल के वृक्ष हैं। बरगद के नीचे सुहागिनें बट सावित्री पूजा करती हैं। सोमवती अमावस्या और शनिवार को आसपास के लोग पीपल का पूजन और दीपदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी विजय कुमार राठी ने अपने बड़े भाई राजेंद्र राठी की स्मृति में 19 अप्रैल 2016 को 8361 वर्ग फीट भूखंड सामाजिक और धार्मिक उपयोग के लिए नगर पालिका को दान किया था।संजय तिवारी ने कहा कि सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। विजय राठी ने इसे खुशी की बात बताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें