फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : 88 प्रतिशत मतदान, 29 प्रत्याशियों की जीत-हार पेटियों में कैद

Sun, 18 Jan 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर मौजूद अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में शनिवार को बंपर वोटिंग हुई। इस बीच 88 प्रतिशत मतदान हुआ। 29 प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला मत पेटियों में कैद हो गया है, जिन्हें सील मोहर करने के बाद डबल लाॅक में रखवाया गया है। रविवार को प्रातः साढे आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले भर के वकीलों ने शनिवार को कचहरी में जिला अधिवक्ता संघ के मतदान में भागीदारी की। अधिवक्ता संघ सभागार में मतदान कक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजकुमार त्रिवेदी ने मुख्य चुनाव अधिकारी प्रहलादजी और चुनाव समिति ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया। अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र तिवारी और महेंद्रपाल सिंह के बीच कांटे का मुकाबला हुआ तो महामंत्री पद की दौड़ में मथुरा प्रसाद अवस्थी और इसरार अहमद के बीच मुकाबला सिमटता दिखा।
हालांकि, विपुल मिश्र और पवन मिश्र भी दम-खम से चुनावी मुकाबले में अपनी भागीदारी जुटाते दिखे। दोपहर 12 बजे तक मतदान करने के लिए वकीलों की लंबी लाइन प्रतीक्षारत रही। दोपहर डेढ़ बजे आधे घंटे के लिए मतदान कक्ष में अल्पकालिक विराम दिखाई दिया। मध्यावकाश के बाद मतदान प्रक्रिया ने जोर पकड़ा। पांच बजे मतदान समाप्त होने की घोषणा के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया दी कि 2030 मतदाताओं में से 1788 वकीलों ने अपना मतदान किया।
विज्ञापन

दो मतपत्र अलग सील मुहर

अपनी सदस्यता निरस्त करने के फैसले को चुनौती देते हुए राजीव मिश्र और रामप्रकाश मिश्र ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी। इसके अंतरिम आदेश का क्रियान्वयन करते हुए चुनाव अधिकारियों ने उन्हें भी मतपत्र प्रदान करते हुए मतदान में शामिल कराया। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक उनके मतपत्रों को अलग लिफाफे में रखकर सील करते हुए रखा गया है। 27 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के समक्ष प्रस्तुत किये जाएंगे।

36 राउंड में होगी वोटों की गिनती
एल्डर्स कमेटी चेयरमैन राजकुमार त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी पचास-पचास वोटों के बंडल बनाकर उन्हें चरणबद्ध तरीके से गिनती की जाएगी। इस बार 1788 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसलिए उन्हें गिनने के लिए 36 राउंड तक वोटों की गिनती चलेगी।



मुख्य चुनाव अधिकारी प्रहलादजी ने बताया कि मतगणना कक्ष व उसके आस पास 50 मीटर वर्ग क्षेत्र में किसी भी प्रकार का असलहा या शस्त्र प्रदर्शन पर रोक रहेगी। इसके लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है। पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी।


दो वोटों से हार-जीत पर नहीं होगी परिणाम की घोषणा
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजकुमार त्रिवेदी और मुख्य चुनाव अधिकारी प्रहलादजी ने बताया कि दो वोटों की वैधता को लेकर सुनवाई हाईकोर्ट में लगी है। इसलिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है कि यदि किसी पद पर प्रत्याशी की हार जीत दो वोटों से हो रही है तो उस पद पर परिणाम की घोषणा नहीं की जाएगी। अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित ने बताया कि मतगणना कक्ष में प्रत्येक वोट की जानकारी लाउडस्पीकर से दी जाएगी। प्रत्येक राउंड के बाद अधिवक्ता संघ के व्हाटसअप ग्रुप के जरिए वोटों की गिनती और रांउड में प्राप्त मतों की जानकारी साझा की जाती रहेगी।

मतदान केंद्र के बाहर मौजूद अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें