फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांद्रा-गोमतीनगर समर स्पेशल आज मैलानी पहुंचेगी

Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। बांद्रा टर्मिनस (मुंबई)-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05034) मंगलवार रात अपना पहला फेरा लेकर बृहस्पतिवार तड़के करीब 2:30 बजे मैलानी पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद 2:40 बजे गोमतीनगर (लखनऊ) के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन छह अप्रैल से 13 जुलाई तक गोमतीनगर से प्रत्येक सोमवार और सात अप्रैल से 14 जुलाई तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को कुल 15 फेरों के लिए चलाई जा रही है। कानपुर रूट पर ब्लॉक के चलते 12 मई तक यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग सीतापुर, मैलानी और पीलीभीत होकर संचालित होगी।
इस ट्रेन का ठहराव लखीमपुर में भी सुनिश्चित किया गया है, जहां यह दो मिनट रुकेगी, जबकि गोला गोकर्णनाथ में ठहराव नहीं होगा। 22 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर, एसी और जनरल श्रेणी के डिब्बे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें