फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा बैंड बाजा बारात का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। सड़कों पर बैंड बाजा बरात दिखने लगेंगे। खरमास के कारण 16 दिसंबर से शुभ कार्य प्रतिबंधित थे। करीब एक माह बाद फिर से सहालग से लेकर मुंडन, जनेऊ आदि कार्यक्रमों का दौर शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

पंडित प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि सूर्य जब गुरु की राशि धनु में प्रवेश करता है तब खरमास का योग बनता है। इससे शुभ कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है। हर साल दो बार खरमास लगता है। 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। 14 जनवरी की रात सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होते ही शादी बरात से लेकर मुंडन, जनेऊ और नामकरण आदि शुभ कामों का दौर शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार खरमास के दिनों में सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इससे बृहस्पति देव का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसी वजह से इन दिनों में शुभ कार्य करने की मनाही रहती है, क्योंकि बृहस्पति ग्रह शुभ कार्यों का कारक माना गया है।
विज्ञापन

विवाह के मुहूर्त
जनवरी 15,19, 22, 23, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी
फरवरी में पांच, छह, नौ, 10, 16, 17, 18 व 19 फरवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें