फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उड़ाए 2.84 लाख रुपये

Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महेवागंज क्षेत्र के ओदरहना गांव निवासी अरुण सिंह के साथ साइबर जालसाजों ने ठगी कर ली। जालसाज ने व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही अरुण का फोन हैंग हो गया। उनके बैंक खाते से 2.84 लाख रुपये उड़ गए।
विज्ञापन

अरुण ने बताया कि सुबह के समय उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया। कुछ समय बाद उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान नाम की एक एप्लीकेशन आई। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैंग हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 2 लाख 84 हजार 500 रुपये कट गए। यह देखकर वह सकते में आ गए और तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जांच के दौरान पता चला कि उनके मोबाइल की री-फॉर्वर्डिंग दूसरे नंबर पर लगी हुई थी और लाभार्थी की फर्म का नाम भी दिख रहा था। पीड़ित की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी का जल्द ही पता चला लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें