फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर देश में अमन चैन के साथ कोरोना से निजात की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को ईद उल अजहा पूरी सादगी से मनाई गई। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने परिवार के साथ घरों पर ही नमाज पढ़ी। वहीं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की सलामती और कोरोना के संकट से निजात दिलाने की दुआ मांगी।
विज्ञापन

सुबह की नमाज होने के बाद लागों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। लॉकडाउन और कोरोना काल के चलते पिछले साल वाली रौनक इस बार नहीं दिखी। लोगों ने घर पर रहकर फोन से मिलने वालों को बधाई दी। सुरक्षा को लेकर मस्जिद से लेकर ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार ने ईदगाह जाकर स्थिति का जायजा लिया।
गोला गोकर्णनाथ ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में अदा कर परवरदिगार से लोगों की सलामती के लिए दुआ की। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चे भी बेहद उत्साहित दिखे। एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा के नेतृत्व में पुलिस गश्त करती रही। ममरी, भीखमपुर, रोशननगर, संसारपुर के गांवों में लोगों ने नमाज पढ़ मुल्क में अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन

अमीरनगर मुस्लिम भाइयों ने घर में ही बकरीद की नमाज अदा की। गले न मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने कुर्बानी में सामाजिक दूरी का पालन किया। क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
बांकेगंज त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चौकी पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च किया।
मोहम्मदी ईद-उल-अजहा को लेकर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह ने एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार विकास धर दुबे , प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी के साथ मोहम्मदी व ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर ड्रोन कैमरे से संवेदनशील जगहों की निगरानी की।
पलियाकलां मुस्लिम समाज के लोगों ने नूरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद में नमाज अदाकर एक दूजे को बधाई दी। अलैहसलाम के नाम पर कुर्बानी देकर गरीबों में तकसीम की गई। घरों में सेवई आदि पकवान बने।
मझगईं नमाज पढ़कर लोगों ने मुल्क की तरक्की की दुआ अल्लाह पाक से मांगी। घरों पर जाकर कुर्बानी दी।
मैलानी ईद पर लोगों ने घर पर नमाज अदा की। लोगों ने घरों में कुर्बानी कर ईद की मुबारकबाद दी।
खीरी टाउन शासन की मंशा अनुरूप मस्जिदों में पांच लोगो ने नमाज अदा की। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानियां कर सुन्नत अदा की। झंडे वाली मस्जिद में कारी अख्तर रजा ने, दरगाह शरीफ की मस्जिद में हाफिज़ सईदुर रहमान, कच्ची मस्जिद शेखसराय में पेश इमाम हाफिज अब्दुल्लाह, मस्जिद रहीम अली शाह में हाफिज वसी, मोहल्ला सैयदवाड़ा में मतीन मियां रहमानी ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा को लेकर एसपी एवं सीओ ने पैदल मार्च किया। उधर,ईसानगर में मुल्क में अमन व तरक्की संग कोरोना वैश्विक महामारी से निजात दिलाने के लिए लोगों ने नमाज पढ़ कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें