फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ के चौथे बड़े मंगल को दिन भर गूंजा बजरंगबली का जयघोष

विज्ञापन
जेठ के चौथे मंगलवार को जिले भर में बांटा गया प्रसाद।
विज्ञापन
जगह-जगह हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ, भंडारों की रही धूम
विज्ञापन

श्रद्घालुओं ने सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे पांडाल लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत
लखीमपुर खीरी। जेठ माह के बड़े मंगल पर जिले में बजरंगबली का जयघोष रहा। शारदा नगर स्थित बालाजी मंदिर, ओयल स्थित हनुमान मंदिर, भुइफोरवानाथ स्थित हनुमान मंदिर, राजापुर के हनुमान मंदिर, गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर और सदर चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिरों पर भी श्रद्घालुओं ने भंडारे किए। इन भंडारों में हजारों लोगों ने प्रसाद छका। रोडवेज बस स्टेशन, अर्बन कोआपरेटिव बैंक, शाहपुरा कोठी के निकट, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, मेला रोड आदि सार्वजनिक स्थलों पर भंडारों का आयोजन किया गया। कई जगह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद बांटा गया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सब्जी मंडी स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। नगर पालिका परिषद परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अलीगंज रोड स्थित देवी मंदिर परिसर में विधायक अरविंद गिरी ने भंडारा करा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

ममरी। जेठ महीने के चौथे बड़े मंगल पर ममरी में निरंकार वर्मा, खोखाय के माता भगवती मंदिर पर श्री कांत शुक्ला, धिरावा के हनुमान मंदिर, अहमदनगर के साईं धाम मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
अमीरनगर। चौथे मंगलवार को परसपुर चौराहा और मोहम्मदी लखीमपुर हाईवे पर पंडाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया।
महेवागंज। शारदानगर स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चिलचिलाती धूप भी भक्तों की भक्ति में खलल नही डाल सकी। कई जगह भजन और रामायण का पाठ हुआ। रजत मेडिकल पर भंडारा किया गया। खईया पिकेट मंदिर मंदिर पर फूलबेहड़ पुलिस ने कढ़ी-चावल और हलुवा बांटा। व्यावसाइयों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर शर्बत और विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे। अजय कुमार राय ने गरीब असहाय कन्याओं को दक्षिणा दी। सुबह से देर शाम तक प्रसाद का दौर चला।
मोहम्मदी। अशोक चौराहे के बाजार गंज में भंडारे का आयोजन गोला शाहजहांपुर रोड पर शरवत वितरण किया गया। किया गया। मोहम्मदी गोला रोड पर कई जगहों शाहजहांपुर रोड पर शरबत पिलाया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बजरंगबली के जयकारों से गूंजा कस्बा
धौरहरा। मोहल्ला पठानवार्ड में तहसील रोड पर चौथे बड़े मंगलवार को भंडारा हुआ। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही साथ कस्बे व क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बजरंग बली के भक्तों मे काफी उत्साह देखा गया। संवाद

शर्बत पिलाया और भंडारे का प्रसाद बांटा
खीरी टाउन। बड़े मंगल के अवसर पर शहर और कस्बे के अलावा गांव में भी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राहगीरों को पानी और शर्बत पिलाया। भंडारे का आयोजन किया। झसिया मार्ग पर बड़े मंगलवार के दिन कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। गांव में स्थापित हनुमान मंदिर व काली माता के स्थान पर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद छका। संवाद

राहगीरों को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया
बिजुआ। जेठ मोह के चौथे बडे़ मंगलवार को जगह-जगह तपती धूप में राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। गुलरिया चीनी मिल के कर्मचारियों ने मिल गेट पर मलूकापुर में मां लक्ष्मी के मंदिर पर बिजुआ में चौकी के पास भानपुर बस स्टैंड पर भीरा मेन चौराहे पर मालपुर चौराहे पर बोझवा में र्साईंबाबा मंदिर पर गदियाना में चौराहे पर लोगों को चने और शर्बत का प्रसाद बांटा गया। संवाद

फूलबेहड़ पुलिस ने किया भंडारा
महेवागंज/ सुंदरवल ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर थाना फूलबेहड़ पुलिस ने खईया पिकेट स्थित मंदिर पर भंडारा हुआ। फूलबेहड़ थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने गरीब असहाय लोगों के अलावा बच्चों, जवानों, महिलाओं और बुजुर्गों को भर पेट खाना खिलाया। मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम तक भंडारा चलता रहा। फूलबेहड़ पुलिस स्टाप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद

कफारा से शारदा नगर तक निकाली हनुमत यात्रा, लगाया सवा क्विंटल के लड्डू का भोग
धौरहरा। कफारा गांव के प्राचीन लीलानाथ मंदिर से हनुमत पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा 15 किलोमीटर दूर शारदा नगर बालाजी मंदिर पहुंची। हनुमत पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को सवा क्विंटल के एक लड्डू का भोग लगाया। हनुमत पदयात्रा अधिवक्ता कौशल तिवारी के नेतृत्व निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने किया। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने पदयात्रा का स्वागत किया।
भीखमपुर। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर भंडारे के साथ क्षेत्र में राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। कस्बा समेत क्षेत्र के हनुमान मंदिरों पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई जगह शर्बत और भंडारे का कार्यक्रम हुआ। नहर पुल पर राहगीरों को रोककर शर्बत पिलाया गया। सेनपुर में भंडारे का आयोजन किया गया।
बेहजम। नीमगांव रोड बेहजम में भी भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर पवनपुत्र हनुमान की पूजा अर्चना एवं भोग लगा कर भंडारे की हुई शुरूआत हुई। इस अवसर पर सुबह से ही बेहजम कस्बा बजरंग बली के जयकारों से गूंजता रहा। संवाद

कई जगह स्टॉल लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा
बांकेगंज। बड़े मंगल के मौके पर भक्तों ने कई जगह स्टॉल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया तो कई जगह सार्वजनिक भंडारे हुए। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कई स्थानों पर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ हुआ।
पलियाकलां। चीनी मिल कॉलोनी के बाहर स्टॉल लगाकर कर्मचारियों ने आने-जाने वालों को हलुवा, शर्बत बांटा। यहां पर यूनिट हेड ओपी चौहान ने प्रसाद का वितरण कराया। नगर पालिका रोड, भीरा रोड, स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड, बाईपास रोड पर भी प्रसाद वितरण का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

मझगईं। कस्बे के शिव मंदिर के पास नितिन गुप्ता ने, पीएचसी के पास दिनेश कुमार वर्मा ने शर्बत का वितरण किया। नौगवां कस्बा में व्यापारियों ने राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें