फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक टायल्स लगाने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता 

Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
pradarshan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर 
विज्ञापन

- 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज न करने पर दी घेराव की चेतावनी
कचहरी रोड पर एक मकान मालिक ने नाली के किनारे दीवार में धार्मिक टायल्स लगवानी शुरू कर दीं। जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए और विरोध जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टायल्स हटवाकर काम रुकवा दिया है। उधर, गुस्साए बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपी मकान मालिक और दुकान स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट दर्ज न करने पर आरोपी के मकान का घेराव करने की चेतावनी दी।
शनिवार की दोपहर कचहरी रोड पर इलाहाबाद बैंक शाखा के निकट विक्की अरोड़ा का मकान है। इसी मकान में एक प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की फर्म है। बगल की गली में दुकान की एक दीवार के पास लोग अक्सर लघुशंका करते हैं। शनिवार को मकान मालिक ने नाली से कुछ ऊपर दीवार में धार्मिक टायल्स लगवाना शुरू कर दिया। जिससे लोग भड़क उठे। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के रोष को देखते हुए काम रुकवा दिया और लगे हुए टायल्स हटवा दिए। इधर, नाराज बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता संयोजक अनुज तिवारी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सदर कोतवाली पहुंचे और सदर कोतवाल को तहरीर देकर ज्वैलर्स मालिक और मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट दर्ज न करने पर आरोपी के मकान का घेराव करने की चेतावनी दी। इस दौरान मनीष मिश्रा, आर्यप्रताप सिंह, अंजनी धवन, शशांक पांडेय, शक्ति मौर्य, आदित्य पांडेय, प्रदीप पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे नहीं लगता है कि आस्था को चोट पहुंचाने के लिए टॉयल्स लगाए जा रहे थे। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
-एसपी उपाध्याय, सदर कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें