फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कराया योगाभ्यास

Mon, 31 Aug 2015 10:57 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
निकटवर्ती जलालपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को सोमवार सुबह योगाभ्यास कराया गया। एनपीआरसी मुकेश वर्मा के निर्देशन में योग प्रशिक्षक प्रधानाध्यापक राजाराम और शिक्षक पंकज गुप्ता ने गुर सिखाए।
विज्ञापन

 योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को बताया कि योग के आठ अंगों में प्राणायाम सर्वोपरि है। साथ ही कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम के सरल अभ्यास कराए। इस दौरान एनपीआरसी मुकेश वर्मा ने बच्चों को ध्यान का अभ्यास कराते हुए बताया कि इससे एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने बच्चों को योगासन का महत्व बताते हुए पढ़ाई के साथ ही नियमित अभ्यास पर जोर दिया। कहा कि योग करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। सभी को योग को जीवन का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए। इस मौके पर शिक्षिका अंजली वर्मा, चित्रा त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें