फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा: ध्वस्त हुए सामाजिक दूरी का पालन कराने के दावे

विज्ञापन
नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन। चेकिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते परिक्षार्थी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संयुक्त बीएड प्रवेश रविवार को शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी को लेकर किए जा रहे दावे चेकिंग के दौरान गेट पर ध्वस्त हो गए। परीक्षा कक्ष में पहुंचकर सीट को लेकर परीक्षार्थियों में इस तरह आपाधापी रही कि शिक्षकों के कहने के बावजूद चेकिंग के समय सामाजिक दूरी नहीं दिखी।
विज्ञापन

दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में 3245 परीक्षार्थी उपस्थित और 272 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिस सहित पर्याप्त संख्या में फोर्स मौजूद रहा। हर परीक्षा केंद्र पर डीएम, एसपी ने व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रवेश परीक्षा देेने के लिए रविवार सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा लग गया। कोरोना संक्रमण के चलते गेट पर चेकिंग से लेकर परीक्षा कक्ष में बैठने तक बेहद एहतियात बरती गई। गेट पर तैनात शिक्षकों ने पर्यवेक्षकों की निगरानी में छात्रों का तापमान चेक कर हाथ सैनिटाइज कराए और इसके बाद ही कक्ष में जाने की अनुमति दी लेकिन यहां कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रधानाचार्यों से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

पानी के लिए परेशान हुए परीक्षार्थी
कोरोना संक्रमण को लेकर बरती गई सतर्कता के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हुई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पानी की स्वयं व्यवस्था न कर बोतल साथ लाने के निर्देश दिए थे, हालांकि परीक्षार्थियों ने ऐसा किया भी। मगर, उमस भरी गर्मी में एक बोतल पानी कम पड़ गया।
रोडवेज अधिकारियों के मंसूबों पर फिरा पानी
रोडवेज प्रशासन को उम्मीद थी कि प्रवेश परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों से रोडवेज को पर्याप्त राजस्व मिलेगा, लेकिन उनकी मंशा धरी रह गई। अधिकतर परीक्षार्थी जिले के थे और जिन्हें दूरदराज से आना था वह सभी कोरोना संक्रमण के डर से निजी वाहन करके आए। जबकि सवारियों के लिए डिपो पर लखीमपुर के अलावा गोला, पीलीभीत और शाहजहांपुर डिपो की बसें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें