फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतिक्रमण हटाने के दौरान खाई में धकेला गया ऑटो

Mon, 15 Jun 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ऑटो मालिक महिला और खाई में ऑटो। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान वन कर्मियों द्वारा सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को सामान सहित खाई में धकेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वन मंत्री ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैलाली जिला डिवीजन वन कार्यालय के रेंजर जीवक्ष यादव के नेतृत्व में टीम ने गोदावरी नगर पालिका क्षेत्र में भीमदत्त राजमार्ग के भयागुते पानी, बासपानी और आसपास के जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। आरोप है कि बासपानी क्षेत्र में सड़क किनारे ऑटो में सामान रखकर बिक्री कर रही गोदावरी निवासी धनदेवी के ऑटो को सड़क से नीचे गहरी खाई में धकेल दिया गया, जिससे उसे नुकसान हुआ।
उधर, डिवीजन वन कार्यालय धनगढ़ी के प्रमुख राम बिचारी ठाकुर ने कहा कि संबंधित महिला को कई बार ऑटो हटाने के लिए कहा गया था। आरोप है कि ऑटो नहीं हटाने और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने के बाद यह कार्रवाई की गई। वन मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि वनकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें