फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चे के अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों के पीछा करने पर छोड़कर भागे युवक

Tue, 17 Feb 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार गांव में मंगल देर शाम बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश से हड़कंप मच गया। गांव निवासी कमलेश शर्मा का चौदह वर्षीय पुत्र पुष्कर शर्मा खेत की ओर गया था। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवक उसे गांव छोड़ने और जादू दिखाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दूर ले जाकर आरोपियों ने बच्चे के ऊपर कपड़ा डाल दिया और उसे लेकर भागने लगे। इस बीच बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बाइक सवारों का पीछा किया। करीब 25 किलोमीटर दूर निघासन कस्बे के सिंगाही रोड तक सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए और बाइक सवारों को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी बच्चे को छोड़कर मौके से भाग गए।
घटना की सूचना पर इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में पढ़ुआ थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें