फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईवे किनारे जमीन पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा कस्बा स्थित हाईवे किनारे की जमीन पर पूर्व प्रधान के पुत्र के कब्जा कर निर्माण करने की शिकायत पर एसडीएम ने निर्माण रुकवाने के साथ ही लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका की जांच शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ढखेरवा सिसैया हाईवे के किनारे ग्राम पंचायत गोरखापुर की जमीन को अपना बताकर अमेठी निवासी पूर्व प्रधान का पुत्र अंकुर त्रिवेदी नींव खोदकर निर्माण कराने लगा। अंकुर त्रिवेदी के मुताबिक उस जमीन का पट्टा था और उसका बैनामा कराने के बाद निर्माण शुरू किया है, जबकि ग्रामीणों के मुताबिक जमीन गोरखापुर ग्राम पंचायत की है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से की।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवाकर दस्तावेज तलब किए। साथ ही हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका की जांच के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


गोरखापुर की जमीन को कैसे पैमाइश कर कब्जा दिया गया, इस मामले में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका की जांच की जा रही है। निर्माण रुकवाकर दस्तावेज तलब किए हैं। -राजेश कुमार, एसडीएम धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें