फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीआईसी में अटल आवासीय विद्यालय की परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में अटल आवासीय विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के जरिये कक्षा छह और नौ के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के लिए 208 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है।परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई का बेहतर प्लेटफार्म मिले इसको लेकर अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। अब तक कक्षा छह में ही प्रवेश दिया जाता था। पहली बार कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब तक कक्षा छह के लिए महज 80 सीटों पर ही प्रवेश लिया जाता था, जबकि इस बार नौवीं के साथ-साथ कक्षा छह में सीटों की बढ़ोतरी करते हुए 140-140 सीटों पर आवेदन मांगे गए थे। बुधवार यानी 13 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज में अटल आवासीय परीक्षा कराई जाएगी।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इस बार कक्षा छह के लिए 134 आवेदन मिले हैं। इसमें 79 छात्र और 55 छात्राएं हैं, वहीं कक्षा नौ के लिए कुल 74 आवेदनों में से 44 छात्र और 30 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र नामित मजिस्ट्रेट के सामने खोले जाएंगे। केंद्र पर करीब 20 मिनट पहले ही छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें