फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर हाईवे पर जलालपुर मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

डीसीएम चालक 45 वर्षीय रघुवीर सिंह निवासी सीबीगंज, बरेली मंगलवार शाम नदौसी लखीमपुर से डीसीएम लेकर बरेली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। जलालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार होने के कारण डीसीएम सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।
डीसीएम में लखीमपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी मिदनिया निवासी बृजकिशोर, उनकी पत्नी जगदेई, ब्रजकिशोर के भाई हरिश्चंद्र की पत्नी 50 वर्षीय सुनीता देवी सवार थीं। ये सभी हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अयोध्यापुर में अपनी रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उधर, सलेमपुर कोन निवासी 19 वर्षीय मयंक शुक्ला भी खुटार जाने के लिए डीसीएम में सवार थे।
विज्ञापन

मैलानी निवासी हिमांशु ने बताया कि वह डीसीएम के केबिन में बैठे थे। हादसा ड्राइवर रघुवीर सिंह की लापरवाही के कारण हुआ। तेज रफ्तार होने के कारण डीसीएम जलालपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बृज किशोर, जगदेई, सुनीता, चालक रघुवीर सिंह, मयंक शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से गोला सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।


बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत



मझगईं। डबलडेकर बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।



कस्बा निवासी 65 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ कुरबान अली मंगलवार को साइकिल से कहीं जा रहे थे तभी पीएचसी के पास शाम करीब पांच बजे पलिया जा रही तेज रफ्तार डबलडेकर बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में कुर्बान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे मझगईं थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने उन्हें पलिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। संवाद

स्लैब डाल रहे राजमिस्त्री की गिरकर मौत



लखीमपुर खीरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी एक युवक के घर में स्लैब डालने के दौरान राजमिस्त्री की गिरकर मौत हो गई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में मंगलवार दोपहर अनूप तिवारी के घर में तीसरी मंजिल पर स्लैब डालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान स्लैब डाल रहे राजमिस्त्री महेवागंज के गांव सिंघनिया निवासी अब्दुल हफीज की गिरकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि स्लैब डालने के दौरान पाड़ टूटने से अब्दुल हफीज तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, अनूप तिवारी ने बताया कि हफीज चक्कर आने से गिरे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें