फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 532 दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 24 जनवरी से 12 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर 532 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन

पहला शिविर 24 जनवरी को आईटीआई राजापुर में लगेगा। यहां लखीमपुर के साथ ही नकहा ब्लॉक के 100 लाभार्थियों को उपकरण दिए जाएंगे। फूलबेहड़ में 25 जनवरी को 47 सहायक उपकरण दिए जाएंगे। मितौली में 27 जनवरी को मितौली और बेहजम के 52 लाभार्थियों लाभ मिलेगा। पसगवां में 29 को 60 लाभार्थियों उपकरण दिए जाएंगे।
31 जनवरी को मोहम्मदी और बरवर के 50 पात्रों को लाभ दिया जाएगा। धौरहरा में तीन फरवरी को धौरहरा और ईसानगर के 48 लाभार्थियों उपकरण दिए जाने हैं। पलिया में पांच फरवरी को 42 और बांकेगंज में सात फरवरी को तीन दिव्यांजनों को सहायक उपकरण दिए जाने हैं। निघासन में 10 फरवरी को रमियाबेहड, सिंगाही और निघासन के 45 लाभार्थियों लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुंभी-गोला में 12 फरवरी को बिजुआ, गोला और मैलानी के 57 लाभार्थियों सहायक उपकरण दिए जाएंगे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिविर के तीन दिन पहले ही सहायक उपकरण परिसर में सुरक्षित रखा जाए। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हो जाए। दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें