फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना कोचिंग के अश्वनी ने पास की जेईई मेंस

Thu, 19 Feb 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जेईई मेन के उत्तीर्ण छात्रों और उनके अभिभावकों का सम्मान करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर नगर के नारायण कॉलोनी निवासी छात्र अश्वनी तिवारी ने जेईई मेंस परीक्षा में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के 99.5798162 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। मूल रूप से ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी हरीश तिवारी अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से गोला की नारायण कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। उनके पुत्र अश्वनी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अश्वनी ने घर पर रहकर स्वाध्याय के माध्यम से जेईई मेंस की तैयारी की। नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई। संवाद
विज्ञापन

-
सफल छात्रों का हुआ सम्मान
लखीमपुर खीरी। जेईई मेन के परिणाम में जिले के प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। बुधवार को सफल छात्रों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर के शौर्य गुप्ता ने 98.51 प्रतिशत अंक तथा प्रखर वर्मा ने 93.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। दोनों छात्र अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं और इंजीनियर बनकर अपने सपने को साकार करना चाहते हैं। आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को फूलमाला पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ. सुबोध मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री आशू मिश्रा, जिला मंत्री रामजी दीक्षित, व्यापारी रमेश अग्रवाल, आलोक मिश्रा उपस्थित रहे। संवाद

जेईई मेन के उत्तीर्ण छात्रों और उनके अभिभावकों का सम्मान करते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें