फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आशाओं ने सीएचसी अधीक्षक पर रिश्वत मांगने, अभद्रता करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपती आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बांकेगंज सीएचसी क्षेत्र की संगिनी व आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक उन लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। रिश्वत न देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इसकी कई बार सीएमओ से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते बुधवार को संगिनी व आशा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं संगिनी व आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका पिछले वित्तीय वर्ष मार्च तक के अंतिम चरण का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार मांग करने पर टाल दिया जा रहा है। बताया कि बीते मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक अमित सिंह व बीसीपीएम अनिल वर्मा से बात की तो दोनों भड़क गए। उन्होंने सभी संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं को नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए अभद्रता भी की।
बताया कि उनके साथ अभद्रता का यह प्रकरण पहला नहीं है। इससे पहले भी बीसीपीएम अनिल वर्मा आशा कार्यकर्ता से रिश्वत मांग चुके हैं। विरोध करने पर अभद्रता भी कर चुके हैं। समस्याओं को लेकर कई बार सीएमओ से भी बात की, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इस दौरान दर्जनाें संगिनी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अभद्रता को लेकर आशा व संगनियों के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। अब जब इन लोगों से काम कराया जा रहा है तो साजिशन आरोप लगा रही हैं। भुगतान को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। - डॉ. अमित सिंह, सीएचसी अधीक्षक, बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें