फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छूट की घोषणा होते ही बकायेदारों की तैयार होने लगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्युत बकाया बिल पर छूट देने के लिए बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है, जो एक दिसंबर से चालू हो जाएगी। इस बार सिर्फ एलएमवी कनेक्शन के बकाये पर छूट दी जाएगी। जिले में ऐसे कितने उपभोक्ता बकायेदार हैं, निगम उनकी सूची तैयार करने लगा है।
विज्ञापन

जिले में विद्युत निगम का अरबों रुपये बकाया है। इसमें कुछ ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिन्होंने अब तक एक रुपये तक नहीं चुकाया। हर साल की तरह इस साल भी बकाया बिल पर छूट देने की सुविधा उपभोक्ताओं को दी जा रही है। इस बार काफी बदलाव है।
पहले इस योजना एकमुश्त समाधान योजना बोलते थे, लेकिन अबकी इसका नाम बिजली बिल राहत योजना रखा गया। पहले सिर्फ ब्याज में छूट मिलती थी, लेकिन इस बार मूलधन भी कुछ राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

पहले सभी बकायेदारों को छूट का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब सिर्फ एलएमवी श्रेणी के उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी। अधीक्षण अभियंता धर्मेंंद्र सिंह ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस बार काफी बदलाव हुए है। एलएमवी एक एक किलो वाट घरेलू, दो किलो वाट घरेलू व एलएमवी-2 वणिज्यिक एक किलो वाट वाले कनेक्शनों पर ही छूट की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें