फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में अरविस और क्विज में प्रतिमा अव्वल

विज्ञापन
आर्यकन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें चित्रकला में अरविस प्रथम, कुलसुम एवं सौम्या शुक्ला द्वितीय, काजल तृतीय रहीं। वहीं कविता और स्लोगन में नायसा बानो प्रथम, रोशनी शर्मा द्वितीय, श्रद्धा पांडे तृतीय रहीं।
विज्ञापन

क्विज में प्रतिमा पांडे प्रथम, स्वाति कुरील द्वितीय एवं सिमरन तृतीय रहीं। वहीं एनसीसी दिवस की पूर्व संध्या पर कैडेट्स ने एनसीसी गीत सुनाकर राष्ट्र के प्रति समर्पण जताया। प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता की निर्णायक में डॉ. शशि प्रभा बाजपेई, डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. सुरचना त्रिवेदी रहीं। डॉ. रेखा पांडे, अर्चना सिंह, शिवांगी सक्सेना, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें