फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या के साथ आर्ट आफ लिविंग ने की गुरुपूजा

Sat, 01 Aug 2015 05:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के लखीमपुर केंद्र ने गुरुपूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर गुरु पूजा, रविशंकर के प्रवचन, सत्संग, भजन ध्यान, सामूहिक प्रसाद भोज आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ रविशंकर जी के दर्शन और ज्ञान से परिपूर्ण गुरुवाणी के दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम से हुआ। इसके बाद गुरु पादुका स्त्रोत का पाठ किया गया। आर्ट ऑफ  लिविंग के शिक्षक महेश चंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूज्य गुरुदेव की पूजा की। मीना जायसवाल और कंचन सेठ के साथ अन्य भक्तजनों ने समवेत स्वरों में गुरुदेव की आरती की। श्री श्री रविशंकर जी की वाणी में पूर्णिमा तिथि को कराया जाने वाला विशेष ध्यान पूर्ण चंद्र ध्यान कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संगीतमय दिव्य भजन-संध्या का आयोजन किया गया। इसमें केके तिवारी ने आर्गन, पीयूष अवस्थी ने नाल तथा स्वीट ने पैड पर संगत दी। भजन संध्या का मुख्य आकर्षण लखनऊ आर्ट ऑफ  लिविंग की सुप्रसिद्ध भजन गायिका प्रीति जायसवाल रहीं, जिनके भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। दिव्य भजन संध्या का समापन आर्ट ऑफ लिविंग के भजन शंकराय शंकराय शंकराय मंगलम् के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्रीति जायसवाल ने कहा कि यदि हमें अपने जीवन को हर परिस्थिति में सुखमय बनाना है तो हमें गुरुदेव की अनुपम भेंट सुदर्शन क्रिया को अवश्य सीखना चाहिए। आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों को उन्होंने एडवांस कोर्स तथा वीटीपी कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। अंत में जिला समन्वयक महेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि इसी स्थान पर आगामी नौ अगस्त को सुबह 10 बजे से प्रांतीय शिक्षक समन्वयक विजय राडिया के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी तथा आगामी 10 अगस्त की शाम 6.30 बजे से श्रावण रुद्रपूजा का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का समापन सामूहिक प्रसाद भोज से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विनय कुमार पांडेय, दीपक सिंह, अमित रस्तोगी, भूमिका जायसवाल, कुणाल मिश्र, वंशिका जायसवाल, सुषमा पुरी, बलबीर बहादुर निगम, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें