फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई से सीधे उचित दर दुकान तक अनाज पहुंचाने का शुभारंभ

विज्ञापन
Arrangement to deliver food directly from FCI to fair price shop
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत बुधवार को जनपद में चयनित ब्लॉक मितौली की उचित दर दुकानों तक एफसीआई से सीधे अनाज पहुंचाने के लिए लोड ट्रक को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। पहले दिन ग्राम पंचायत दानपुर और कस्ता की उचित दर दुकानों के लिए आवंटित अनाज भरे ट्रकों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उचित दर दुकानों पर सीधे भारतीय खाद्य निगम से अनाज पहुंचाने की व्यवस्था सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी लागू की है। प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत जनपद मुरादाबाद, वाराणसी, बांदा का चयन किया गया था, जिसके बाद प्रदेश के समस्त जनपदों में एक-एक ब्लॉक को सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के लिए चयनित किया गया है। इसमें जनपद लखीमपुर के ब्लॉक मितौली का चयन हुआ है। मितौली में 99 उचित दर दुकानें संचालित हैं। इन पर परिवहन ठेकेदार द्वारा एफसीआई के इंडस्ट्ररियल एरिया स्थित गोदाम से सीधे उचित दर दुकान तक अनाज पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एसएफसी के जिला प्रबंधक चौधरी मंसूर अहमद, पूर्ति निरीक्षक सदर, डिस्पैच प्रभारी ब्लॉक मितौली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें