फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: असलहेधारी बदमाशों ने पीआरडी जवान को जड़े थप्पड़

Fri, 08 Aug 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव क्षेत्र में एक पीआरडी जवान को सशस्त्र बदमाशों ने बाइक रोककर थप्पड़ जड़ दिए। बमुश्किल छुड़ाकर भागे जवान ने गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने बचाव के लिए कई राउंड फायरिंग की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र के गांव नेवलापुर निवासी रामलखन पीआरडी जवान हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी मोहम्मदी में है। बृहस्पतिवार शाम वह लौट रहे थे। इसके बाद बाइक से अपनी एक महिला रिश्तेदार को लेने सिकंदराबाद गए थे। रिश्तेदार को मांझा गांव में छोड़कर वह अपने गांव जा रहा था। गांव के निकट आठ बदमाश खड़े थे।
एक के हाथ में लाठी थी। बाकी सबके हाथ में असलहे थे। दो लोगों ने बाइक रोक ली और दो थप्पड़ मारकर किनारे चलने के लिए कहा। इसके बाद रामलखन ने बाइक भगा दी और परिजन व ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग की, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर चौकी पुलिस के लोग भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


वर्जन
पीआरडी जवान के साथ हुई घटना संज्ञान में आई है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ मितौली

बॉक्स
चोरियों का खुलासा नहीं, ग्रामीण खुद दे रहे पहरा

थाना नीमगांव क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं में रिपोर्ट तो दर्ज हुई, लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। रायपुर बुजुर्ग में एक ही रात में पांच घरों व जमौहरा गांव में एक रात में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। पिपरी में एक रात में पांच घरों को चोर खंगाल ले गए थे। रहमतपुर व रसूलपुर गांव समेत कई अन्य गांव में चोरी की घटना की रिपोर्ट तो दर्ज हुई, लेकिन खुलासा नहीं हुआ। पिपरी नारायनपुर गांव के लोग खुद ही गांव में जागते रहो का पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें